देश

IAS के नाबालिग बेटे ने की आत्महत्या,इस कारण था परेशान

दिल्ली। सीडब्ल्यूजी गांव (CWG village) निवासी 15 साल के लड़के ने इमारत की छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़के ने जिस वक्त ये खौफनाक कदम उठाया, उसके माता-पिता मयूर विहार बाजार में थे और लड़का घर पर अकेला था। हादसे के बाद आनन-फानन में पड़ोसियों द्वारा उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया है, अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से परेशान था, जिसका बीते सितंबर से ही इलाज चल रहा था।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button