IAF ऑफिसर की भर्ती, जानिए कब तक भर सकते हैं आवेदन... – RGH NEWS
शिक्षा

IAF ऑफिसर की भर्ती, जानिए कब तक भर सकते हैं आवेदन…

IAF AFCAT Recruitment 2024: जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, वे इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा पास कर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं.

 

भारतीय वायु सेना IAF AFCAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 30 दिसंबर, 2023 को समाप्त कर देगी. जो उम्मीदवार वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 

इस भर्ती अभियान के तरत इंडियन एयर फोर्स में 317 रिक्तियों को भरा जाएगा. वहीं, एएफसीएटी की परीक्षा 16, 17 और 18 फरवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रूप से 10+2 लेवक पर मैथ्स और फिजिक्स में कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में न्यूनतम तीन साल के डिग्री कोर्स के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.

Read more: CG ACCIDENT: तेज रफ्तार बाइक टकराई डिवाइडर से, हादसे में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर..

आयु सीमा
इसके अलावा फ्लाइंग ब्रांच के पद के लिए आवेदन करने के वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 24 साल और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 550 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि, एनसीसी विशेष प्रविष्टि के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

IAF AFCAT Recruitment 2024: जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
1. सबसे पहले एएफसीएटी की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए AFCAT 01/2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
3. अब आप खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.
4. आप अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
5. अंत में आप फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

Related Articles

Back to top button