Hyundai Venue Knight Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स... – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Hyundai Venue Knight Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

Venue Knight Edition : हुंडई ने अपनी वेन्यू का नाइट एडिशन लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए है। यह कुल 7 वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें टॉप वेरिएंट की कीमत 13,48,100 रुपये तक जाती है। यह दो इंजन ऑप्शन- 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें 6MT और 7DCT का ऑप्शन मिलेगा।

 

वेन्यू नाइट एडिशन कुल 4 मोनोटोन और 1 डुअल टोन कलर में लाया गया है, जिसमें एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, फियरी रेड और एबिस ब्लैक के साथ फियरी रेड शामिल हैं। वेन्यू नाइट एडिशन में कई एडिशन स्पेसिफिक फीचर्स हैं। इसमें डुअल कैमरा और ईसीएम आईआरवीएम (इलेक्ट्रो क्रोमिक इनसाइड रियर व्यू मिरर) के साथ डैशकैम उपलब्ध है।

  • Hyundai Venue Knight Edition :  Venue 1.2l
  • Kappa Petrol, S(O) Knight MT- 9,99,990 रुपए
  • Venue 1.2l Kappa Petrol, SX Knight MT- 11,25,700 रुपए
  • Venue 1.2l Kappa Petrol, SX Knight MT Dual Tone- 11,40,700 रुपए
  • Venue 1.0l T-GDi Petrol, SX(O) Knight MT- 12,65,100 रुपए
  • Venue 1.0l T-GDi Petrol, SX(O) Knight MT Dual Tone- 12,80,100 रुपए
  • Venue 1.0l T-GDi Petrol, SX(O) Knight DCT- 13,33,100 रुपए
  • Venue 1.0l T-GDi Petrol, SX(O) Knight DCT Dual Tone- 13,48,100 रुपए

 

 

हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ ने कही ये बात

Venue Knight Edition : लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ तरूण गर्ग ने कहा, “हम लगातार नए अनुभवों को प्रेरित करते हैं इसलिए हमें वेन्यू नाइट एडिशन पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो आज के खरीदारों की साहसिक नई आकांक्षाओं को समाहित करता है।” उन्होंने कहा कि यह स्पोर्टी और विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

Related Articles

Back to top button