टेक्नोलोजी

Hyundai कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो यही है सुनहरा मौका

नई दिल्लीः जनवरी में जहां लगभग सभी वाहन निर्माताओं ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं, वहीं इनमें से कुछ ने ग्राहकों को राहत देने के लिए दमदार ऑफर्स भी दिए हैं. ह्यून्दे इस लिस्ट में शामिल होने वाली लेटेस्ट कंपनी बनी है जिसने ग्राहकों को सस्ती कार लेने का एक और मौका दिया है. साउथ कोरियाई इस ब्रांड ने अपनी चुनिंदा कारों पर 50,000 रुपये तक के दमदार डिस्काउंट दिए हैं.

31 जनवरी या स्टॉक बाकी रहने तक ये लाभ उपलब्ध

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ह्यून्दे ऑरा, ग्रैंड i10 निऑस, सेंट्रो और i20 प्रीमियम हैचबैक पर कंपनी ने 31 जनवरी या स्टॉक बाकी रहने तक ये लाभ उपलब्ध कराए हैं. बता दें कि डीलरशिप के हिसाब से इन ऑफर्स में बदलाव आ सकते हैं. तो अगर आप नई ह्यून्दे कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको आगे नहीं मिलने वाला.

ह्यून्दे सेंट्रो पर कुल 28,000 रुपये तक लाभ

वेबसाइट पर मिली जानकारी के हिसाब से ह्यून्दे सेंट्रो पर कुल 28,000 रुपये तक लाभ दिया गया है जो कार के बेस एरा एग्जिक्यूटिव वेरिएंट पर लागू नहीं होता. एंट्री-लेवल सेंट्रो को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर ये छूट मिली है. सीएनजी वेरिएंट पर कंपनी ने कुल 16,100 रुपये का लाभ दिया गया है. ह्यून्दे आई20 पर कंपनी ने 13,000 रुपये तक लाभ दिया है जो इस प्रीमियम हैचबैक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है.

 

ऑरा पर कुल 48,000 रुपये तक डिस्काउंट

ह्यून्दे ऑरा की बात करें तो इस सेडान पर कंपनी ने कुल 48,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं. ये ऑफर कार के सिर्फ एसएक्स प्लस टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर ही उपलब्ध कराए गए हैं. कार के बाकी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर कंपनी ने कुल 23,000 रुपये तक लाभ दिया है. ह्यून्दे ऑरा के सीएनजी वेरिएंट पर कुल 16,100 रुपये तक ही फायदे पेश किए गए हैं.

ग्रैंड i10 निऑस के साथ 48,000 रुपये तक के फायदे

ह्यून्दे इंडिया ने ग्रैंड आई10 निऑस के साथ कुल 48,000 रुपये तक के फायदे पेश किए हैं. ये ऑफर कार के सिर्फ टर्बो वेरिएंट पर ही उपलब्ध कराया गया है, हैचबैक के बाकी सब पेट्रोल और डीजल मॉडल कुल 23,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं. इसके अलावा ह्यून्दे ग्रैंड आई10 निऑस के सीएनजी वेरिएंट पर 16,100 रुपये तक फायदे दिए गए हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button