Home Remedies for Wrinkles : उम्र से पहले होने वाली झुर्रियों से मिनटों में निजात दिला सकता है खट्टा दही – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Home Remedies for Wrinkles : उम्र से पहले होने वाली झुर्रियों से मिनटों में निजात दिला सकता है खट्टा दही

आमतौर पर रिंकल्स यानी झुर्रियों को बढ़ती उम्र का लक्षण (Symptoms) माना जाता है. अक्सर देखा गया है कि 40 की उम्र के बाद कई लोगों के चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लग जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि झुर्रियों (Wrinkles) की समस्या आजकल कम उम्र के लोगों में भी आसानी से देखी जाने लगी है. हालांकि कम उम्र में फेस पर रिंकल्स होने की कई वजहें हो सकती हैं. लेकिन झुर्रियां किसी भी उम्र में हों, इनसे निजात पाना काफी मुश्किल टास्क होता है.

जहां सर्जरी के जरिए झुर्रियों से छुटकारा पाना काफी कॉस्टली साबित होता है. वहीं मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट के कैमिकल साइड इफैक्ट त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से किसी साइड इफैक्ट की चिंता किए बिना भी रिंकल्स को गुडबॉय कह सकते हैं. इन घरेलू नुस्खों में दही (Curd) भी शामिल है जो रिंकल्स की इस दिक्कत को कम करने में आपकी मदद कर सकता है. तो आइये जानते हैं झुर्रियों के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज के बारे में.

झुर्रियों के लक्षण

झुर्रियों का इलाज करने से पहले झुर्रियों का पता लगाना आवश्यक है. ऐसे में आप चेहरे पर आए कुछ बदलावों को नोटिस करके झुर्रियों को शुरूआत में ही भांप सकते हैं. बता दें कि आंख, मुंह और गर्दन पर फाइन लाइन्स, फेशियल स्किन में ढीलापन, होंठों और आंखों के पास डीप रिंकल्स झुर्रियों के कुछ खास लक्षण होते हैं.

झुर्रियों के कारण

बढ़ती उम्र में तो कई लोग झुर्रियों का शिकार होते हैं. मगर कम उम्र में झुर्रियां होना अधिक तनावग्रस्त रहने, शरीर में विटामिन डी 3 की कमी, अत्याधिक कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल, धूम्रपान, प्रदूषण और सूरज की अल्ट्रावायरस किरणों का परिणाम होता है.

झुर्रियों का उपाय

झुर्रियां दूर करने के लिए दही काफी कारगर उपाय साबित हो सकती है. हफ्ते में दो बार दही का फेस पैक लगाकर आप झुर्रियों को आसानी से खत्म कर सकते हैं. इसके लिए 3-4 चम्मच दही में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलकार पेस्ट बनाएं. अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें. 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. आप देखेंगे कि कुछ दिनों में आपकी झुर्रियां गायब होने लगेंगी.

दही और जैतून के तेल से बना फेस पैक त्वचा को रिंकल फ्री करने के साथ-साथ ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रखने में भी मददगार होता है. साथ ही लैक्टिक एसिड और नेचुरल एंजाइम से भरपूर दही स्किन सेल्स को साफ करके त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने का काम करती है. वहीं एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स माने जाने वाले जैतून के तेल में मौजूद विटामिन ए, डी, ई और विटामिन के सूरज की यूवी रेज से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होता है.

Related Articles

Back to top button