Holika 2026: देशभर में आज मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानें धुलंडी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम – RGH NEWS
धर्म

Holika 2026: देशभर में आज मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानें धुलंडी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Holika 2026:    हिंदू धर्म के लोगों के लिए जितना विशेष महत्व दिवाली के पर्व का है, उतनी ही विशेष आस्था होली यानी धुलंडी से जुड़ी है. पंचांग के मुताबिक , हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. लेकिन इस बार पंचांग के अनुसार सोमवार यानि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 3 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 7 मिनट तक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि थी, जिसके आधार पर बुधवार यानि आज 4 मार्च 2026 को होली का त्यौहार ढेर सारी रंगों के साथ मनाया जा रहा है.

Read More : Bihar news: नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम..

Holi 2024 Special : होली के लिए घर पर बनाये इन आसान तरीको से रंग

होली के दिन लोग अपनी पुरानी लड़ाई – झगड़े, विवाद और सभी गलतियां भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एकता-भाईचारे को बढ़ावा देते हैं. तो आइए जानते हैं कि आज होली खेलने का शुभ मुहूर्त क्या है और आपको इस पर्व से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में बताते है।

 

आज होली खेलने का शुभ मुहूर्त? 

वैसे तो होली रंगों का पर्व है और इस त्यौहार को पूरे दिन मनाया जाता है, लेकिन यदि इसे शुभ मुहूर्त में खेला जाए तो व्यक्ति नकारात्मकता से बचा रहता है. पंचांग के मुताबिक , शुभ मुहर्त आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रंगों से होली खेलने का उचित समय है.

होली की पूजा विधि

  • आज सुबह जल्दी स्नान करने के बाद शुद्ध कपड़े पहनें.
  • भगवान कृष्ण, राधा रानी, भगवान शिव, विष्णु जी और मां लक्ष्मी का स्मरण करें. साथ ही उन्हें गुलाल, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें.
  • घी का दीपक जलाने के बाद मंत्र जाप करें.
  • आरती करके पूजा का समापन करें.
  • दिन खत्म होने से पहले दान जरूर करें.

Read More : Rajya Sabha Election 2026: BJP ने 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की; 16 मार्च को होगा चुनाव

होली के दिन किन चीजों का दान करें और किनका नहीं? 

धार्मिक परंपरा के मुताबिक, होली के दिन घी, गेहूं, गुड़, अन्न, जौ, चने की दाल, नारियल, तांबे से बनी चीजें, गुलाल और पीले-सफेद रंग के कपड़ों का दान करना शुभ होता है, जबकि धुलंडी पर नुकीली चीजें, दूध, दही, लोहे का सामान, कांच की वस्तुएं और सरसों के तेल का दान करना अशुभ माना गया है.

Related Articles

Back to top button