बिजनेस

Holi Special Train: मिलेगा कंफर्म टिकट ! होली में इन रूट पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

Holi Special Train: होली त्योहार पर भोपाल से रीवा और रानी कमलापति से रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल इन स्पेशनल ट्रेनों को शेड्यूल जारी कर दिया हैं। इसमें एक ट्रेन दो फेरे लगाएगी, जबकि बाकी दो ट्रेन एक-एक राउंड (जाएगी और आएगी) पूरा करेगी।

 

read more Bilaspur news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; खाई में कार गिर ने से युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

 

 

 

इन स्टेशनों में मिलेगा स्टॉपेज

नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा में रहेगा

 

ट्रेनों का शेड्यूल

28 फरवरी को 02192 रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इसी दिन 02191 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रीवा के लिए खाना होगी।

 

2 और 3 मार्च को 02186 रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में 02185 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रीवा के लिए चलेगी।

 

Holi Special Train5 मार्च को भोपाल स्टेशन से 01704 सुबह 10:30 बजे रीवा के लिए रवाना हो गी। वापसी में 01703 रीवा से रात 10:20 बजे भोपाल के लिए चलेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button