लाइफ़स्टाइल

Holi 2024 Special : होली के लिए घर पर बनाये इन आसान तरीको से रंग

Holi 2024 Special : होली के लिए घर पर बनाये इन आसान तरीको से रंग

Holi 2024 Special : होली के लिए घर पर बनाये इन आसान तरीको से रंग : होली मतलब रंगों का त्यौहार आने वाला है। घरों पर इस त्यौहार की तैयारियां शुरू करने का समय आ गया है। होली आते ही सबसे पहले एक चीज यद् आती है, होली के रंगो की , मानो तो  मार्केट में ऐसी कई दुकानें हैं जहां पर जाकर आप रंग खरीद सकते हैं, लेकिन वो रंग आपके सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकते है। मार्केट में मिलने वाले रंगों में कई केमिकल और भी कई सिंथेटिक एजेंट होते हैं जो त्वचा में जलन, एलर्जी और त्वचा को ड्राई कर सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको घर पर आसान तरीके से रंग बनाने के तरीके को बताएंगे।

Holi 2024 Special : होली के लिए घर पर बनाये इन आसान तरीको से रंग 

हर्बल गुलाल :

हर्बल गुलाल बनाने के लिए आपको चाहिए 200 ग्राम अरारोट पाउडर, 100 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम गेंदे के फूल, 20 ग्राम संतरे के छिलके का पाउडर और 20 बूंद नींबू या चंदन का एसेंशियल ऑयल. इन सभी सामग्रियों को एक बड़े प्लास्टिक मिक्सिंग बाउल या टब में डालकर हाथों से मिलाएं।

यह भी पढ़े :पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू ने​​​​​ BJP जॉइन की

हर्बल वाटर कलर :

होली पर बहुत से लोग पानी की होली खेलना भी पसंद करते हैं। वे लोग सुंदर केसरिया रंग पाने के लिए ‘Tesu’ के फूल खरीदकर 100 ग्राम एक बाल्टी पानी में रात को भिगो देते हैं। आप बच्चों को इस सुरक्षित प्राकृतिक रंगीन पानी से गुब्बारे या उनके पानी के डिब्बे भर सकते हैं।

 गुलाबी रंग :

मैजेंटा या गुलाबी रंग के लिए आप चुकंदर का उपयोग कर सकते हैं. डार्क मैजेंटा रंग का पानी बनाने के लिए आप चुकंदर के कुछ टुकड़ों को एक कप पानी में डालकर उबालें, आप चाहे तों आप इन टुकड़ों को पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं। अगर आप इसका सूखा पाउडर बनाना चाहते हैं तो आप चुकंदर को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे धूप में सूखने के लिए रख दें। बेसन या गेंहू के आटे में मिलाकर इसका प्रयोग करें। आप चाहें तो गुड़हल के फूल के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।

 हरा रंग :

हरे रंग के लिए आप तरह तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों ले सकते हैं। जैसे पालक, धनिया। धनिया और पालक की पत्ती का पेस्ट बनाकर उपयोग कर सकते हैं। बस एक पेस्ट बनाएं और इसे पानी में मिलाएं और खेलें।

केसर का रंग :

केसरिया, नारंगी या पीले रंग का कलर बनाने के लिए आप बेसन लें और इसे थोड़े से पानी के साथ थोड़ी हल्दी को मिलाएं। फिर इसे धूप में सूखने के लिए रख दें। वहीं अगर आप मेंदही कलर चाहते हैं तो आप पानी में रातभर के लिए मेंहदी के पत्तों भिगो कर रख दें और सुबह उस पानी से होली खेलें।

यह भी पढ़े :भोजुपरी एक्ट्रेस Nidhi Jha के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, यश कुमार की दूसरी वाइफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Related Articles

Back to top button