Bihar New CM: आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, शाम 4 बजे हो सकता है नए CM का ऐलान.. – RGH NEWS
राजनीतिक

Bihar New CM: आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, शाम 4 बजे हो सकता है नए CM का ऐलान..

Bihar New CM बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसका फैसला अब से कुछ घंटे बाद हो जाएगा। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी कैबिनेट मीटिंग करेंगे, इसके बाद वो पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी का चुनाव होगा। लेकिन ये उत्तराधिकारी कौन होगा इस पर हर किसी की नजर है। दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी। हालांकि औपचारिक ऐलान शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक में होगा।

 

Read more LIC bonus share: LIC ने किया बड़ा ऐलान, अब 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

 

निशांत कुमार के डिप्टी CM बनने की चर्चा तेज

नए सीएम और उनके मंत्रिमंडल को लेकर कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ होने वाली है लेकिन नए सीएम के साथ मंत्रियों के नामों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। कई संभावित चेहरों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है उनमें से कई चेहरे वहीं हैं जो मौजूदा नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हैं। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की भी चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार ब‍िहार की नई सरकार में 2 ड‍िप्‍टी सीएम नहीं होंगे सिर्फ निशांत कुमार के रूप में एक ही उप मुख्‍यमंत्री होंगे। जबक‍ि अभी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कोटे से 2 उप मुख्‍यमंत्री भी हैं।

 

‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी?

Bihar New CMइसी के साथ ये भी संभावना जताई जा रही है कि बिहार की नई सरकार में बीजेपी के कुछ नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपने कोटे से कुछ ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। लेकिन वो चेहरे कौन कौन हो सकते हैं उसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसके अलावा, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई जगह को किसी प्रभावशाली नए चेहरे से भरे जाने का संभावना है।

Related Articles

Back to top button