छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Hemant Soren Not Get Relief From HC : हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Hemant Soren Not Get Relief From HC: नई दिल्‍ली। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें आए दिन बढ़ती जा रही है। आज हाईकोर्ट से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। झारखंड उच्च न्यायालय ने ED द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर 5 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की थी जिसपर आज सुनवाई हुई।

अब इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर ED से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। जिसके बाद इस मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।

read more: Cg News: राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया

Hemant Soren Not Get Relief From HC: गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोपों में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद इस मामले मे रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने पांच दिन के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया था।

Related Articles

Back to top button