Health Tips: हेल्थ के लिए गुड़ बेहतर या चीनी? जान लीजिए दोनों का शरीर पर क्या होता है असर

Health Tips: वैसे तो सभी लोगों के लिए चीनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। क्योंकि सुबह की चाय चीनी के साथ मिठास लेकर आती है और मिठाई और डेज़र्ट तक, हर जगह चीनी उपस्थित रहती है। लेकिन चीनी का बहुत ज़्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. इसलिए, बढ़ती हेल्थ अवेयरनेस के बीच अब लोग चीनी की जगह गुड़ को अपनाने लगे हैं। आज हम बताएंगे आपको गुड़ की जगह चीनी खाने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?
गुड़ चीनी से बेहतर क्यों ?
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। यही वजह है कि इसे ज्यादा प्राकृतिक और पौष्टिक विकल्प माना जाता है। विशेषकर उन लोगों के लिए, जिन्हें आयरन की कमी रहती है, उनके लिए सीमित मात्रा में गुड़ लाभदायक हो सकता है।
गुड़ खाने के फायदे
गुड़ पाचन तंत्र को सक्रिय करने में सहायता करता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को उत्तेजित करता है, जिससे खाना बड़े आसानी से पचता है और कब्ज की दिक्क़त कम हो सकती है। इसके अलावा गुड़ में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में काफी मदद मिलती है जो कि हल्की थकान में तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए सावधानी
हालांकि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) रिफाइंड चीनी से थोड़ा कम होता है, लेकिन यह फिर भी शुगर का ही एक भाग है । इसका अर्थ यह है कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। इसलिए यदि आपको डायबिटीज है या प्रीडायबिटिक कंडीशन है, तो गुड़ को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।
कितना और कैसे खाएं?
गुड़ चीनी से बेहतर विकल्प है, लेकिन यह कोई चमत्कारी सुपरफूड नहीं है। इसमें भी कैलोरी होती है और अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। प्रयास करें कि बिना ज्यादा प्रोसेस किया हुआ, शुद्ध देसी गुड़ चुनें। यदि आप चीनी का ज्यादा पौष्टिक विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो गुड़ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन संतुलन बेहद जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल का असली मंत्र है संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सीमित मात्रा में मीठा।



