स्वास्थ्य

Health Tips: इस ड्राई फ्रूट को पानी में भिगोकर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

Health Tips काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश से होने वाले लाभ आपको तो पता ही हैं। लेकिन इनके आलावा एक और ड्राई फ्रूट है जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी और फायदेमंद होता है। हैं वह ड्राई फ्रूट है अंजीर। जानकारी के लिए बता दे कि अंजीर का सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है।

Read More:MP News: आदिवासियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसबालों पर किया जानलेवा हमला, एक ASI की मौत..

आयुर्वेद के अनुसार :- अंजीर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में बेहद कारगर है। आप जानकर हैरान होंगे लेकिन सिर्फ अंजीर ही नहीं बल्कि उसका पानी पीने से भी सेहत को बेहद फायदे होते हैं। तो आइये जानते हैं किन लोगों को डाइट में अंजीर का पानी शामिल करना चाहिए?

 

अंजीर पानी के सेवन से इन बीमारियों से रहेंगे दूर:

 

 

हृदय स्वास्थ्य में सुधार:

अंजीर पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ब्लड प्रेशर के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं

हड्डियों को बनाए मजबूत:

अंजीर के पानी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसीलिए अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है।

 

 

कब्ज में फायदेमंद:

अंजीर को डाइट में शामिल करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। भीगे हुए अंजीर और उसके पानी को खाली पेट पीने से कब्ज में राहत मिलती है और मल त्याग में भी मदद मिलती है क्योंकि इसमें रेचक गुण होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर्स प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं।

 

 

खून की कमी होती है दूर:

अंजीर के सेवन से आंतों की सूजन में आराम मिलता है। साथ ही खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को भी शक्ति मिलती है।

Read More:Jio New Plans: Jio ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, मिलेगा फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड डेटा…

अंजीर सेवन करने का उचित समय है..??

Health Tips:- 2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को दाँत से चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button