Health tips: डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से मिलते हैं 5 बड़े फायदे, पाचन भी होता है स्ट्रांग

Health tips डायबिटीज आज के समय बहुत कॉमन बीमारी है। इससे न केवल बुजुर्ग बल्कि यंगस्टर्स भी जुझ रहे हैं। कम ऐज में डायबिटीज होने की वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू उपाय के जरिए भी इसे कंट्रोल करना चाहते हैं। जो लोग घरेलू उपाय के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं वो लोग जामुन या उसके बीच का सेवन जरूर करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से क्या क्या फायदे होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।
1. ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल
जामुन की गुठलियों में जंबोलिन और जंबोसिन नाम के तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में स्टार्च को ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इससे खाना खाने के बाद अचानक से बढ़ने वाला ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
2. इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ता है
जामुन की गुठलियों का काढ़ा पैनक्रियाज के सेल्स को सक्रिय करता है, जिससे शरीर में प्राकृतिक रूप से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ने लगता है। यह इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को भी बेहतर बनाता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।
3. बार-बार प्यास और यूरिन की समस्या से राहत
डायबिटीज के मरीजों में बार-बार प्यास लगना और रात में बार-बार यूरिन आना आम लक्षण हैं। जामुन की गुठली का काढ़ा इन लक्षणों को तेजी से कम करने में मदद करता है।
4. दिल की सेहत के लिए
Health tipsडायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जामुन का काढ़ा हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं, जिससे आपका दिल सुरक्षित रहता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता



