Health News: रोज सुबह-सुबह इस ड्राई फूट के सेवन से शरीर को मिलेंगे जबरजस्त फायदे. चलिए जाने खाने का सही तरीका!

Health News: यदि आप भी शरीर को सेहतमंद और तंदरुस्त रखना चाहते है तो सुबह भीगे हुए बादाम जरूर खाये. क्योंकि बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। बादाम में कैल्शियम, विटामिन ई, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी गिनती सबसे ज्यादा हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में की जाती है। बादाम को लोग कई तरह से खाते हैं। अक्सर कई लोग इसी दुविधा बादाम को गलत तरीके से खाने लगते हैं। इससे फायदे के बजाय नुकसान करने लगता है। आपका वजन भी बढ़ सकता है। नीचे विस्तार से जाने कब और कैसे खाये..!!
इस तरह न खाएं बादाम
जैसे की आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे बादाम काे तेल या घी में भूनकर खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसे किसी मीठे के साथ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि इससे आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आप इसे ड्राई रोस्ट करके खा सकते हैं।

बादाम खाने का सही टाइम क्या है..!!
आप सबसे पहले बादाम को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। फिर सुबह खाली पेट भीगा हुआ बादाम का सेवन करे जो की शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। बस ध्यान रहे कि आप इसका छिलका उतारकर ही खाएं। दरअसल, बादाम को भिगोकर खाने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है। वहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को अच्छी तरह से मिलते हैं।
भीगे हुए बादाम खाने के कुछ उपयोगी फायदे है..??
- हार्ट को रखे हेल्दी।
- तेजी से वजन कम करे।
- याददाश्त तेज करे।
- डाइजेशन सुधारे।
- स्किन को बनाए चमकदार।
- बालों को रखे हेल्दी।
- ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल।



