Hariyana News: कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल इतने वोटो से हुए पीछे,आम आदमी पार्टी 4335 मतों से आगे

Hariyana News हरियाणा की 10 लोकसभा और एक उपचुनाव सीट के लिए मतों की गिनती जारी है। पूरे प्रदेश में कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। यहां हम आपको हरियाणा के कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट के बारे में बता रहे हैं।
कुरुक्षेत्र सीट पर 30 उम्मीदवार मैदान में
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के नवीन जिंदल और आम आदमी पार्टी से डॉ. सुशील गुप्ता समेत 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। विपक्षी गठबंधन से आप के डॉ. सुशील गुप्ता और इनेलो से अभय चौटाला के बीच टक्कर बताई जा रही है। लेकिन अब तक आए रूझानों में सुशील गुप्ता आगे हैं वहीं नवीन जिंदल दूसरे और अभय चौटाला तीसरे नंबर पर हैं।
Read more : Raigarh News: रायगढ़ मे वोटों की गिनती जारी,BJP के राधेश्याम राठिया इतने वोट से आगे,देखे कांग्रेस का हाल
Hariyana News कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता को 41198 वोट मिले हैं वहीं भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल को 36863 वोट मिले हैं जो सुशील गुप्ता से 4335 मतों से पीछे चल रहे हैं। जबकि भारतीय राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से अभय सिंह चौटाला को 6563 वोट मिले हैं। जो 34635 वोटों से पीछे हैं। 154 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।


