Raigarh News: रायगढ़ मे वोटों की गिनती जारी,BJP के राधेश्याम राठिया इतने वोट से आगे,देखे कांग्रेस का हाल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ मे वोटों की गिनती जारी,BJP के राधेश्याम राठिया इतने वोट से आगे,देखे कांग्रेस का हाल

Raigarh News रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए केआईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। BJP प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को 208468 और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह को 151701 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी 56767 वोट से आगे चल रही है।

रायगढ़ में 13 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से राधेश्याम राठिया और कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह के बीच होगा। इस लोकसभा सीट में 76.22% प्रतिशत वोटिंग हुई।

Read more : Cg News: BJP ने छत्तीसगढ़ में इतने लोकसभा सीटों में बनाई बढ़त

Raigarh News मतगणना के लिए रायगढ़ के चार विधानसभा के लिए करीब 14 टेबल लगाए जाएंगे और लगभग 20 से 21 राउंड में गिनती होनी है। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभाओं के डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से 10 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना स्थल पर तार की जालियां और बाहर से बैरिकेट बनाए गए हैं। 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था है।

विधानसभा टेबल राउंड
जशपुर 14 24
कुनकुरी 14 20
पत्थलगांव 14 20
लैलूंगा 14 21
रायगढ़ 14 21
खरसिया 14 21
धरमजयगढ़ 14 21
सारंगढ़ 21 17

 

Related Articles

Back to top button