मनोरंजन

हर एक महिला के पास अलमारी में होना चाहिए इन खास साड़ियों का कलेक्शन

हर एक महिला के पास अलमारी में होना चाहिए इन खास साड़ियों का कलेक्शन

हर एक महिला के पास अलमारी में होना चाहिए इन खास साड़ियों का कलेक्शन :  हमारी भारतीय संस्कृति में साड़ी एक बेहद अहम परिधान है। चाहे कोई त्योहार हो या फिर शादी-विवाह, हर कार्यक्रम के लिए साड़ी सबसे सही विकल्प माना जाता है।

हर एक महिला के पास अलमारी में होना चाहिए इन खास साड़ियों का कलेक्शन

साड़ी :

हमारी भारतीय संस्कृति में साड़ी एक बेहद अहम परिधान है। चाहे कोई त्योहार हो या फिर शादी-विवाह, हर कार्यक्रम के लिए साड़ी सबसे सही विकल्प माना जाता है। इसमें महिलाएं अपने को आरामदायक महसूस करती हैं।इसको पहन कर उनकी सुंदरता और भव्यता निखर कर आती है।साड़ी में किसी भी तरह की सिलाई नहीं होने के कारण यह सबसे पवित्र वस्त्र माना जाता है. करीब 5000 साल पुरानी इस संस्कृति के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में भी मिलती है। साड़ी को सात्विक वस्त्र माना जाता है, जिससे एक नारी सदाचारी और धर्मनिष्ठ रहती है। धार्मिक होने की वाजह से उसके भक्तिभाव उत्पन्न होता है। 
सूती साड़ी :

सूती साड़ी पतले सूती यार्न से बुनाई गई एक कपड़े का टुकड़ा है जिस्की लंबाई साडे-चार से आठ मीटर और चौड़ाई में एक मीटर तक होती है। यह कपड़ा भारतीय महिलाऍ अलग अलग तरीकों से शरीर के चारों ओर लपेटती है।

एक कॉटन की साड़ी रोजाना के लिए सबसे सही विकल्प होती है। ऐसे में आप खूबसूरत सी सूती साड़ी खरीद कर अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। इसे आप त्योहार वाले दिन पहन सकती हैं।

 

यह भी पढ़े :Bharat Rice: सरकार की तरफ से आम आदमी को राहत, 29 रुपये क‍िलो से 5 और 10 क‍िलो के पैकेट में मिलेगा चावल

बनारसी साड़ी :

बनारसी साड़ी एक विशेष प्रकार की साड़ी है जिसे विवाह आदि शुभ अवसरों पर हिन्दू स्त्रियाँ धारण करती हैं। उत्तर प्रदेश के चंदौली, बनारस, जौनपुर], आजमगढ़, मिर्जापुर और संत रविदासनगर जिले में बनारसी साड़ियाँ बनाई जाती हैं।
महिलाओं को बनारसी साड़ी बेहद पसंद होती है। ये देखने में भी बेहद क्लासी लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि त्योहारों के सीजन के पहले इसे खरीद कर अपने कलेक्शन में शमिल जरूर करें।

रोमांस से भरपूर पवन सिंह और मोनालिसा का सुहागरात सीन देख कर लोगों को आया पसीना, लोग बार-बार देखने को हुए मजबूर

चिकनकारी ट्रेडिशनल स्टाइल की एंब्रायडरी है, जो कई एथनिक कपड़ों पर देखी जाती है। एंब्रॉयडरी का मतलब ही खूबसूरती है, जिससे चिकनकारी साड़ी या सूट की खूबसूरती उभरती है। आप आसानी से चिकनकारी साड़ियों को उनके थ्रेड और डेलिकेट फैब्रिक से अलग कर सकते हैं।

कांजीवरम साड़ी 

असली कांजीवरम साड़ी आपको दो से तीन हजार तक में मिल जाएगी। ये त्योहारों पर काफी खूबसरत लगती हैं। इन्हें पहनकर लुक बेहद खूबसूरत आता है।

यह भी पढ़े :10 वी -12 वी पास लोग भी कर सकते है अब रेल्वे में नौकरी जानिए पूरी जानकारी

Related Articles

Back to top button