सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए इन होममेड हेयर पैक का करें इस्तेमाल – RGH NEWS
स्वास्थ्य

सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए इन होममेड हेयर पैक का करें इस्तेमाल

Hair Care Tips कहा जाता है कि उम्र के साथ बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन कई बार छोटी उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि, इसके कई कारण होते हैं।आनुवंशिक, हार्मोन में बदलाव या बालों के फॉलिकल्स में मेलानिन पिंगमेंट का बनना कम हो जाना या रूक जाना, सफेद बालों का कारण बनते हैं। क्या आपके बाल भी सफेद हैं? क्या आप भी इस परेशानी से से छुटकारा पाना चाहती हैं? तो आपको बालों में हेयर पैक लगाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर सफेद बालों के लिए हेयर पैक बनाना सिखाएंगे।

मिल्क क्रीम और अंडे

अंडा बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल शैंपू में भी किया जाता है। इसी तरह अगर आपके सफेद बाल हैं तो आप अंडे और मिल्क क्रीम की मदद से हेयर पैक बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

आवश्यक सामान

  • मिल्क क्रीम
  • 2 अंडे

बनाने का तरीका

  • सफेद बालों के लिए हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
  • अब बाउल में दो चम्मच मिल्क क्रीम डालें।
  • इसके बाद 2 अंडों को फेंट लें।
  • फेंटे हुए अंडे को मिल्क क्रीम वाले बाउल में डालें।
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका होममेड हेयर पैक।

लगाने का तरीका

  • अंडे और मिल्क क्रीम से बने हेयर पैक को अपने बालों में लगा लें।
  • हेयर पैक लगाने के बाद अपने सिर को शॉवर कैप या किसी पन्नी से ढक लें।
  • करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।
  • आपको शैंपू करने के बाद एक बार फिर अपने बालों को केवल ठंडे पानी से धोना चाहिए।
  • हफ्ते में दो बार इस हेयर पैक को अपने बालों में जरूर लगाएं।

प्याज का तेल और लहसुन से बनाएं हेयर पैक

 

जिस तरह से प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए फायदमेंद होता है। उसी तरह सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए प्याज के तेल से बना हेयर पैक का इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं इस पैक को बनाने का तरीका।

आवश्यक सामान

  • प्याज
  • नारियल का तेल
  • 6-7 लहसुन की कलियां

बनाने का तरीका

  • ग्रे बालों की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चौथाई कप नारियल का तेल डालें।
  • अब जब नारियल का तेल गरम हो जाए तो इसमें लहसुन की 6-7 कलियां और कटा हुआ प्याज डालें।
  • इसके बाद प्याज और लहसुन को नॉर्मल फ्लेम पर डीप फ्राई करें।
  • अच्छे से फ्राई करने के बाद इस मिश्रण को ठंडा करके एक बोतल में छान लें।
  • लीजिए तैयार है आपका प्याज और लहसुन के तेल से बना हेयर पैक।

लगाने का तरीका

  • अब प्याज और लहसुन से बने तेल को अपने बालों और स्कैल्प में मालिश करके लगाएं।
  • बालों में तेल लगाने के बाद अपने सिर को गर्म पानी में भिगे हुए तौलिए को सिर पर लपेट लें।
  • करीब 1 घंटे तक सिर पर तौलिया लपेटे रखें।
  • समय सीमा समाप्त होने के बाद बालों को जेंटल शैंपू से धो लें। (ड्राई और फ्रिजी हेयर के लिए हेयर मास्क)
  • बालों को धोने से पहले हमेशा इस तेल का इस्तेमाल करें।

गुड़हल और दही से बनाएं हेयर पैक

 

गुड़हल में मौजूद अमीनो एसिड इसे एक बेहतरीन कंडीशनर बनाता है। इसलिए आप गुड़हल से हेयर पैक बना सकती हैं। यह हेयर पैक आपको सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

आवश्यक सामान

  • गुड़हल
  • दही

बनाने का तरीका

  • गुड़हल से हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
  • अब एक बाउल 4 बड़े चम्मच दही और चौथाई कप गुड़हल पाउडर डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार आपका हेयर पैक।

लगाने का तरीका

  • एक पेस्ट बनाएं और इस पैक को अपने गीले बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • इसे लगभग तीस मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। (हेयर कलर आईडियाज के बारे में जानें)

सरसों का तेल और कढ़ी पत्ता का हेयर पैक

सरसों का तेल बालों को खूबसूरत और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए किया जाता है। इसी तरह आप तेल की मदद से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

आवश्यक सामान

  • सरसों का तेल
  • कढ़ पत्ते
  • बोतल

बनाने का तरीका

  • एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल और कुछ कढ़ी पत्ते डालें।
  • अब इसे दो मिनट तक पका लें।
  • अब इस पैक को एक बोतल में डाल लें।
  • लीजिए तैयार है आपका हेयर पैक

लगाने का तरीका

  • हेयर पैक लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को गीले कर लें।(तेलों के मिश्रण से बालों को कैसे दें डीप मसाज)
  • इसके बाद अपने बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगा लें।
  • इस तेल से अपने बालों में मसाज कर लें। इस पैक को अपने बालों में रातभर लगा रहने दें।
  • अगले दिन गुनगुने पानी से धो लें।
  • आपको इस हेयर पैक को हर तीसरे दिन लगाना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट RGHNEWS के साथ।

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button