देश

Guna News: छोटी सी बात पर दो लोगो के बीच होने लगी बहस तभी अचानक चली गोली और फिर, पढ़े पूरा माजरा

Guna News : गुना। गुना के म्याना थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने का का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसों की लेनदेन के चलते अब बेटी से शादी करने का दवाव बना रहे थे। जिसके चलते आपस में विवाद पनप गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर गोली मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है वहीं उसकी लड़की को छर्रे लगे हैं जिससे वह घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Body
Body

जिले के म्याना इलाके के गोपालगढ़ गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं गोली लगने से उसकी बेटी भी घायल हो गयी। हत्या का आरोप उसके समधी पर ही है। मृतक की बेटी से शादी कराने और पैसों के लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। शुक्रवार सुबह मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम किया गया। वीओ 02- मिली जानकारी के अनुसार गोपालगढ़ गांव के रहने वाले भूरा (40) पुत्र रत्ना बंजारा अपने घर पर सो रहे थे। उनके भाई गंगा ने बताया कि तभी रात को 2 बजे के आसपास उसके बड़े भाई के समधी के साथ आये। वह लोग बंदूक और लाठियां लिए हुए थे। वह पहले भूरा के बड़े भाई के घर पहुंचे, लेकिन उसे पहले ही सूचना मिल गयी थी तो उसने काफी लोगों को इकट्ठा कर लिया। इस कारण वह उस पर हमला नहीं कर सके। इसके बाद वह गांव से थोड़े बाहर रहने वाले भूरा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने भूरा पर फायर कर दिया। उसे बचाने आई बेटी पिंकी पर भी फायर कर दिया। फायर में भूरा के पूरे शरीर में छर्रे लगे। इससे वह निढाल हो कर गिर पड़ा। वहीं बेटी पिंकी के कंधे में भी छर्रे लगे। वह भी घायल हो गयी।

परिवार वाले दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भूरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिंकी के कंधे में लगा छर्रा निकाल दिया गया। वह खतरे से बाहर है। शुक्रवार सुबह भूरा के शव का पीएम किया गया। पीएम में बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि गोपालगढ़ के भूरा बंजारा की गोली लगने से मौत हो गयी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। हत्या के कारण जांच के बाद स्पष्ट हो सकेंगे। बेटी से शादी कराने का बना रहे थे दवाब मृतक के बड़े भाई गंगा ने बताया कि उनके सबसे बड़े भाई दयाराम की बेटी की शादी आरोपी के बेटे से हुई थी। उसने दो बेटियों को जन्म दिया। उसे बेटा नहीं हो रहा था। इस कारण उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। आरोपी भूरा की बेटी से उसके लड़के की शादी कराने का दवाब बना रहे थे।

Guna News : उनका कहना था कि जिस लड़की से शादी हुई, उसे बेटा नहीं हो रहा। इसलिए भूरा अपनी बेटी से उसकी शादी करा दे। भूरा ने भी उस लड़की को गोद लिया था। चार वर्ष पहले लिए एक लाख गंगा बंजारा ने बताया कि आरोपी पक्ष ने चार वर्ष पहले उनसे एक लाख रुपये लिए थे। तीनों भाइयों ने पैसे इकट्ठा कर उन्हें दिए थे, लेकिन आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहे थे। कई बार मांगने के बाद भी आरोपी पक्ष ने पैसे वापस नहीं किये। वहीं भूरा ने अपनी गोद ली हुई बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। डेढ़ महीने बाद उसकी शादी होनी थी। इस कारण आरोपी पक्ष नाराज हो गया और वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button