Google chrome का अगर आप भी करते है इस्तेमाल तो फौरन करे ये काम – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Google chrome का अगर आप भी करते है इस्तेमाल तो फौरन करे ये काम

गूगल क्रोम एक पॉपुलर ब्राउजर है। ज्यादातर लोग गूगल इंटरनेट सर्फिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। अब गूगल ने अपने इस ब्राउजर का नया वर्जन रिलीज किया है। दरअसल, गूगल क्रोम के पुराने वर्जन में कई तरह के बग्स पाए गए हैं।

ये बग्स यूजर्स की निजी जानकारियां हैकर्स तक पहुंचा सकते हैं। पुराने वर्जन में पाए गए 26 बग्स में से 16 को ‘हाई’ के रूप में लिस्ट किया गया है। वहीं 6 बग्स को ‘मीडियम के रूप में लिस्ट किया गया है। अब गूगल क्रोम का नया वर्जन 97.0.4692.99 इन बग्स को ठीक करेगा। फिलहाल यह नया अपडेट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जारी किया गया है। मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी इसे जल्द ही जारी किया जारी जाएगा।

साइबर क्रीमिनल्स के हाथ लग सकती है निजी जानकारियां
गूगल ने नए अपडेट को लेकर जानकारी दी है कि यह कौन से बग्स ठीक करेगा। साथ ही नए अपडेट में जो बग्स ठीक किए हैं उनकी पूरी जानकारी शेयर की है। साथ ही गूगल ने बताया कि पिछले वर्जन में CVE-2022-0289 के नाम से क्रिटिकल vulnerabilities (कमजोरी) मिली थीं इस कमी से यूजर्स की निजी जानकारी साइबर क्रिमिनल्स के हाथ लगने का खतरा था। ऐसे में कंपनी ने सभी यूजर्स से नया वर्जन अपडेट करने की अपील की है।

ऐसे अपडेट करें नया वर्जन
स्मार्टफोन या कंप्यूटर में गूगल क्रोम का नया वर्जन अपडेट करने के लिए आपको गूगल क्रोम की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद हेल्प सेक्शन में जाएं और अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें। यहां आपको नजर आएगा कि आपके पास गूगल क्रोम का कौन सा वर्जन है। अगर वहां आपको 97.0.4692.99 लिखा मिले है तो समझ लीजिए कि लेटेस्ट अपडेट है। अगर पुराना वर्जन है तो उसे तुरंत अपडेट कर लें।

अगर आपके स्मार्टफोन या कंप्यूटर में गूगल क्रोम के लिए ऑटोमैटिक अपडेट ऑन होगा तो आपको खुद ही अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा। वहीं कंप्यूटर में इसे अपडेट करने के लिए ब्राउजर पर क्रोम लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड टाइप करें और उसे इंस्टॉल कर लें। वहीं मोबाइल में इसे प्ले स्टोर में जाकर अपडेट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button