Gold/Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी 3799 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव

Gold/Silver Rate: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल रहा है। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में लगभग 2.00 प्रतिशत की शानदार बढ़त देखी जा रही है।
सोने ने 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर शुरू किया कारोबार
बुधवार को सुबह लगभग 10:12 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 728 रुपये (0.52 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,41,253 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 745 रुपये उछलकर 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 1,40,525 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,41,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो से लेकर 1,41,568 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुका था। यानी, सोमवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 1043 रुपये तक चढ़ चुकी हैं।
2838 रुपये की बढ़त लेकर खुला चांदी का भाव
इसी तरह, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 3593 रुपये (1.97 प्रतिशत) की बड़ी बढ़त के साथ 1,86,169 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2838 रुपये की उछाल के साथ 1,85,414 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले सोमवार को 1,82,576 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,85,290 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो से लेकर 1,86,375 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुका था। सोमवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 3799 रुपये तक बढ़ चुका है।
सोमवार को सर्राफा बाजार में क्या थी सोने-चांदी की कीमतें
Gold/Silver Rateबताते चलें कि मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुई थीं। वहीं दूसरी ओर, चांदी का भाव लगातार दूसरे सेशन में भी बिना किसी बदलाव के 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा था। मंगलवार को MCX की छुट्टी थी।