Gold silver price: अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड-सिल्वर में भी चमक! सोना ₹2600 और चांदी ₹5564 उछली – RGH NEWS
बिजनेस

Gold silver price: अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड-सिल्वर में भी चमक! सोना ₹2600 और चांदी ₹5564 उछली

Gold silver price वैश्विक स्तर पर हो रहे भू-राजनीतिक बदलावों का सीधा असर आज घरेलू सर्राफा बाजार पर देखने को मिला है. अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की खबर ने कमोडिटी बाजार का रुख पूरी तरह से बदल दिया है. इस खबर के सामने आते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने तथा चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया. आलम यह है कि सोना 2,600 रुपये से अधिक की छलांग लगाकर 1,53,157 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. चांदी की चमक भी जबरदस्त तेज हुई है, जिसमें 5,564 रुपये की जोरदार तेजी देखी गई है.

 

 

क्यों आई कीमती धातुओं में यह भयंकर तेजी?

इस जोरदार तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय राजनीति में आया एक सकारात्मक मोड़ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, वॉशिंगटन तथा तेहरान ने एक बहुप्रतीक्षित शांति समझौते पर अपनी पूरी सहमति जता दी है. पश्चिमी एशिया में पिछले चार महीनों से जो लगातार कड़ा संघर्ष चल रहा था, इस समझौते के बाद उसके पूरी तरह से समाप्त होने की उम्मीद जग गई है. दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर तत्काल प्रभाव से अपनी सैन्य गतिविधियां रोकने का बड़ा ऐलान कर दिया है. इसी शांति समझौते की खबर से निवेशकों का भरोसा बाजार में लौटा है, जिसके परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में अचानक खरीदारी का भारी दबाव बढ़ गया.

 

ये भी पढ़ेंShare Market: अमेरिका-ईरान समझौते से शेयर बाजार में आया तूफान… Sensex 1100 अंकों की छलांग, फाइनेंशियल और एविएशन शेयरों में आई तूफानी तेजी

 

एमसीएक्स पर क्या है आज का भाव?

कमोडिटी बाजार खुलते ही आज निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. आंकड़ों पर बारीकी से नजर डालें तो, एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स (AUG) 1.55 प्रतिशत यानी 2,629 रुपये की शानदार तेजी के साथ 1,53,157 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला. ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,528 रुपये पर बंद हुआ था. चांदी ने भी आज निवेशकों को खुश कर दिया है. एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली सिल्वर (JUL) 2.26 प्रतिशत यानी 5,564 रुपये की बड़ी छलांग लगाते हुए 2,51,750 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

 

 

रिटेल मार्केट में सोना-चांदी

Gold silver priceवैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू रिटेल सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, इंडिया बुलियन रेट्स के अनुसार सोना ₹2,530 (1.68%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी ₹5,580 (2.25%) की बड़ी तेजी दर्ज की गई है जिससे इसका भाव अब ₹2,53,230 प्रति किलोग्राम के नए ऊंचे स्तर पर आ गया है.

Related Articles

Back to top button