Gold Rate Today: सोने ने रचा इतिहास; फिर एक लाख के पार हुआ कीमत, जानें 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Rate Today: सोने ने रचा इतिहास; फिर एक लाख के पार हुआ कीमत, जानें 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट…

Gold Rate Today 24 जुलाई 2025 को देश में सोने की कीमत में फिर से बदलाव हुआ है। गोल्ड रेट में कमी देखी जा रही है। 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम की कीमत में 1300 रुपये से ज्यादा की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, सोने की कीमत में इस गिरावट के बावजूद भी यह 1 लाख रुपये से ज्यादा में खरीदा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 1200 रुपये से ज्यादा की कमी देखी जा रही है। आज देशभर के किन शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत में कितना बदलाव हुआ है? यहां पढ़िए पूरी डिटेल।

 

आज देश में क्या है सोने की कीमत?

भारत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,00,970 रुपये है। इसमें आज 1360 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,550 तक पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1020 रुपये की गिरावट के साथ 75,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच दर्ज की गई है। सोने की इस कीमत में आज फिर से एक बार बदलाव देखा जाएगा।

दिल्ली-मुंबई में क्या है आज भाव?

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,120 रुपये है। इसमें 1360 रुपये कम हुए हैं। 22 कैरेट सोना गिरावट के साथ 92,700 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 75,850 रुपये तक पहुंच गई हैमुंबई की बात करें, तो यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,00,970 रुपये है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 92,550 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। 18 कैरेट गोल्ड 75,730 रुपये तक खरीदा जा सकता है।

 

Read more Chhattisgarh Top news: छत्तीसगढ़ युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका; 1100 पदों पर होगी भर्ती, 5वीं-8वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन…

 

उत्तर प्रदेश और बिहार में गोल्ड की कीमत

Gold Rate Today प्रदेश के लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,120 रुपये तक पहुंच गई है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 75,850 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 92,700 रुपये है। बिहार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,020 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,600 में खरीद सकते हैं। 1

Related Articles

Back to top button