Chhattisgarh Top news: छत्तीसगढ़ युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका; 1100 पदों पर होगी भर्ती, 5वीं-8वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन…
Chhattisgarh Top news जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कुल 900 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 28 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत नगरी में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, लेबर, बीमा सखी, ग्रामीण कैरियर एजेंट, शहरी कैरियर एजेंट, सामान्य एजेंट आदि की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
900 पदों के लिए 28 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप
New Job Vacancy in CG 2025 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यताएं पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण हो, वे प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि पर उपस्थित होना होगा।
प्लेसमेंट कैंप कब और कहां होगा?
उत्तर: यह कैंप 28 जुलाई 2025, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जनपद पंचायत नगरी (धमतरी) में होगा।
क्या इसमें परीक्षा देनी होगी?
उत्तर: नहीं, भर्ती बिना परीक्षा, सिर्फ साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर होगी।
कितने पदों पर भर्ती होनी है?
उत्तर: कुल 900 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: वे युवा जिनकी योग्यता 5वीं से लेकर स्नातक तक है, वे आवेदन कर सकते हैं।
कोई शुल्क लगेगा?
Chhattisgarh Top news : नहीं, यह भर्ती प्रक्रिया निशुल्क है। कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।



