बिजनेस

Gold Rate Today: फिर से सातवें आसमान में जा पहुंचा सोना, चांदी की चमक में भी तेज, चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट..

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है! जून के दूसरे शुक्रवार यानी 13 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। सर्राफा बाजार से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,950 से ₹2,120 तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹2,050 तक उछल गया है। चांदी की कीमतें भी ₹1,000 प्रति किलो तक बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं आज के 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के दाम।

इस साल अब तक ₹23,000 महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,008 रुपए बढ़कर 99,170 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,223 रुपए बढ़कर 1,06,240 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था

read more भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Gold Rate Todayहालांकि, आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं। इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

आज का मुख्य अपडेट (13 जून 2025)

सोने का प्रकार10 ग्राम का आज का रेट
 22 कैरेट गोल्ड₹93,750 से ₹93,900
 24 कैरेट गोल्ड₹98,440 से ₹1,01,550
18 कैरेट गोल्ड₹76,180
 चांदी (1 किलो)₹1,10,000 से ₹1,20,000

शहरवार सोने की कीमतें (22 कैरेट):

शहरआज का रेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹93,950
मुंबई₹93,750
चेन्नई₹93,950
कोलकाता₹94,750
बेंगलुरु₹94,100
लखनऊ₹93,950
भोपाल₹93,750
हैदराबाद₹93,950
जयपुर₹93,999
अहमदाबाद₹93,999

सोने की कीमतें (24 कैरेट):

शहरआज का रेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹98,650
मुंबई₹98,440
कोलकाता₹99,490
चेन्नई₹98,650
बेंगलुरु₹98,810
लखनऊ₹98,650
भोपाल₹98,440
हैदराबाद₹98,650
जयपुर₹98,690
अहमदाबाद₹98,

Related Articles

Back to top button