अन्य खबर

Gold Price Today: शादी के सीजन से पहले सोने क भाव बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

Gold Price Today : देश में बीते कुछ महीनों से सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 1 नवंबर को सोने की कीमतों में फिर से तेजी लौटी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। एक दिन पहले अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने और डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब बाजार में फिर तेजी लौट आई है।

 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर जिंस एनालिस्ट सुमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मीटिंग के बाद भी लंबी अवधि की आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है। इसी कारण निवेशक दोबारा सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं।

 

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,13,160 1,23,440
मुंबई 1,13,010 1,23,290
अहमदाबाद 1,13,060 1,23,340
चेन्नई 1,13,010 1,23,290
कोलकाता 1,13,010 1,23,290
हैदराबाद 1,13,010 1,23,290
जयपुर 1,13,160 1,23,440
भोपाल 1,13,060 1,23,340
लखनऊ 1,13,160 1,23,440
चंडीगढ़ 1,13,160 1,23,440

 

 

अगर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो फेडरल रिजर्व ने हाल ही में अपनी ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है। हालांकि, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ किया है कि फिलहाल आगे और रेट कट की संभावना नहीं है। वहीं, अमेरिका-चीन ट्रेड डील में राहत के संकेतों से बाजार में थोड़ी स्थिरता आई है। ट्रंप प्रशासन ने चीन पर लगने वाले टैरिफ को 57% से घटाकर 47% कर दिया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है।

 

Read more Srikakulam Temple Stampede: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल…

 

Gold Price Todayवहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो सोने के विपरीत आज इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। 1 नवंबर को सुबह चांदी का भाव 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह मामूली बढ़त के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button