Gold Price 2024: इतने रुपये सस्ते हुए सोने के दाम, चांदी में भी आई गिरावट, देखें आज का रेट
Gold Price 2024 : नई दिल्ली। देश में इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में दिनों दिन उछाल और गिरावट देखने को मिल रहा है। शादियों के सीजन में सोना-चांदी इतना महंगा हो गया है, कि लोग खरीदने से पहले सोच में पड़ जा रहे हैं। ऐसे में अगर आज आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अक्षय तृतीया से पहले 4 मई (शनिवार) को सोने चांदी के कीमतों में गिरावट आई है।
Gold Price 2024 आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।



