Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ीं, आज से 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट देना होगा ज्यादा बिल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ीं, आज से 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट देना होगा ज्यादा बिल

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में महंगी की मार झेल रहे लोगों को आज से बिजली का झटका लगने वाला है. छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा तय बिजली की नई दरें आज से लागू हो गई है. अब उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे अधिक बिल देने होंगे. पिछले दिनों चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरें घोषित की गई थी.

 

पिछले साल घरेलू बिजली में जहां 10 से 20 पैसे की वृद्धि हुई थी, वह इस बार 30 से 50 पैसे बढ़ गई है. गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी हुई है. कृषि पम्पों की दरें 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी की गई है. इसके साथ ही नए टैरिफ में कई बदलाव किये गए हैं. इसमें बिजली बिल का अग्रिम भुगतान किए जाने पर 1.25 प्रतिशत छूट को घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया गया है.

 

Read more Raigarh News : तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

 

Chhattisgarh top newsबिजली बिल के विलंबित भुगतान से जुड़े नियमों में भी संशोधन किया गया है. अब निर्धारित समय सीमा के बाद बिल जमा करने पर 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह की बजाय 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से सरचार्ज लगाया जाएगा. इसके अलावा, एलवी-1 और एलवी-2 श्रेणी के तहत जारी किए जाने वाले अस्थायी बिजली कनेक्शनों पर लागू सामान्य टैरिफ में भी बढ़ोतरी की गई है. पहले यह सामान्य दर का 1.25 गुना था, जिसे अब बढ़ाकर 1.5 गुना कर दिया गया है.

घरेलू बिजली की पुरानी और नई दरें

खपत श्रेणी (यूनिट) पूर्व दर (₹/यूनिट) नई दर (₹/यूनिट)
0 – 100 यूनिट 4.10 4.40
101 – 200 यूनिट 4.20 4.50
201 – 400 यूनिट 5.60 6.00
401 – 600 यूनिट 6.60 7.00
601 यूनिट से अधिक 8.30 8.80

 

 

Related Articles

Back to top button