कार में छात्रा से 5 युवको ने किया गैंगरेप, पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने आपत्तिजनक हालात में दबोचा

रांची। girl gang raped in car : झारखंड की राजधानी रांची में छात्रा से गैंगरेप की वारदात हुई है। पांच आरोपियों ने छात्रा का अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार 21 साल की पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि छात्रा अपने घर लौट रही थी, इस दौरान रांची के रातू थाना क्षेत्र इलाके में पांच युवकों ने छात्रा को जबरदस्ती उसे कार में बिठा लिया। इसके बाद छात्रा को लेकर दलादली चौक के समीप रेस्टोरेंट के बाहर पहुंच गया।
CGBSE Result: आज जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट
girl gang raped in car : यहां सुनसान जगह में कार रोककर छात्रा के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पेट्रोलिंग कर रही पुलिस उस वक्त हैरत में पड़ गई जब कार से चिखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी किया और पांच युवकों को आपत्तिजनक हालात में दबोचा।
girl gang raped in car : रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि युवती सड़क पर अकेले ही जा रही थी। इस दौरान उसने रास्ता पूछा था। जिसके बाद उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया था और गैंगरेप किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।