Gas Cylinder Price Hike: LPG सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, 16 अगस्त से 1000 रुपये वाला सिलेंडर मिलेगा 2900 में, जानें क्या करना होगा?

Gas Cylinder Price Hike अगर आपके पास एलपीजी गैस कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 16 अगस्त तक ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने पर आपको 1001 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर 2900 रुपये (कॉमर्शियल रेट) में मिलेगा. भारी नुकसान और लंबी कागजी प्रक्रिया से बचने के लिए तुरंत अपनी केवाईसी पूरी कराएं.
केवाईसी न होने पर क्यों देने होंगे 2900 रुपये?
कई जिलों में अभी भी 40% उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी है. अगर 16 अगस्त तक यह काम पूरा नहीं होता है, तो गैस कंपनियां सब्सिडी रोक देंगी और आपको कमर्शियल दर (बाजार मूल्य) पर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.
अपने मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे करें ई-केवाईसी
–
घर बैठे अपने मोबाइल से ई-केवाईसी करना बेहद आसान है: प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपनी गैस कंपनी (Indane, HP, Bharat) का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आए हुए OTP से लॉगिन करें. LPG Section में जाकर e-KYC या Aadhaar का ऑप्शन चुनें. ऐप में दिए निर्देशों के अनुसार अपना फेस स्कैन (Face Scan) करें. डेटा मैच होते ही केवाईसी पूरी हो जाएगी.
मोबाइल से न हो, तो गैस एजेंसी जाकर कराएं बायोमेट्रिक
अगर आपको मोबाइल से ऑनलाइन ई-केवाईसी करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो घबराएं नहीं. अपने आधार कार्ड और गैस पासबुक के साथ नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं. वहां फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए बायोमेट्रिक मशीन से तुरंत केवाईसी हो जाएगी.
सावधान! पुराना पाइप न बदलने पर रद्द हो जाएगा 40 लाख का इंश्योरें
गैस एजेंसियों ने पुराना रबर पाइप तुरंत बदलने की सख्त चेतावनी दी है. अगर पुराना पाइप होने की वजह से कोई हादसा होता है, तो कंपनियां कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगी. वहीं, नया सर्टिफाइड पाइप लगा होने पर किसी भी दुर्घटना की स्थिति में 40 लाख रुपये तक का बीमा (Insurance Claim) मिलता है.
आज ही निपटा लें ये दोनों काम!
Gas Cylinder Price Hikeअपनी जेब पर 3 गुना बोझ पड़ने से बचाएं और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें. 16 अगस्त की डेडलाइन से पहले ई-केवाईसी पूरी कराएं और अपने रसोई घर में लगे पुराने गैस पाइप को आज ही बदलें.


