मनोरंजन

Game Changer OTT Release: ‘गेम चेंजर’ अब OTT में देगी दस्तक, जानें कब और कहां होगी रिलीज..

Game Changer OTT Release शंकर निर्देशित और राम चरण-कियारा आडवाणी अभिनीत 2025 की पहली पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस एक्शन एंटरटेनर ने भले ही शानदार ओपनिंग ली, लेकिन दूसरे दिन से ही इसका कलेक्शन गिर गया। ‘गेम चेंजर’ अब सिनेमाघरों को अलविदा कहने जा रही है और ओटीटी पर दस्तक देगी। प्राइम वीडियो ने मंगलवार को राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

 

‘गेम चेंजर’ इस दिन ओटीटी पर आएगी

अमेजन प्राइम वीडियो ने राम चरण की ‘गेम चेंजर’ के ओटीटी अधिकार हासिल कर लिए हैं। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म की डिजिटल रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। RRR एक्टर राम चरण की ‘गेम चेंजर’ अब 7 फरवरी 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अब देखने वाली बात है कि फिल्म ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है

 

फिल्म हुई फ्लॉप

Game Changer OTT Releaseफिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, गुजरते दिनों के साथ फिल्म का कलेक्शन गिरता चला गया। करीब 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 140.74 करोड़ रुपये की कमाई की। अब देखना यह है कि यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का ध्यान खींच पाती है या नहीं

Related Articles

Back to top button