Fuel Price Increase: आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Fuel Price Increase: आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट

Fuel Price Increase पश्चिमी एशिया में तनाव का असर कच्चे तेल के दामों पर पड़ रहा है। इससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। यह दावा ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप मैक्वेरी की ‘इंडिया फ्यूल रिटेल’ ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमत 135-165 डॉलर (करीब 12 से 15,500 रुपये) प्रति बैरल होने पर तेल कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल पर 18 रुपये और डीजल पर 35 रुपये का नुकसान हो रहा है।

 

 

बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव के बाद बढ़ेंगे दाम

रिपोर्ट के मुताबिक, जितना कच्चा तेल का दाम बढ़ रहा है, उतना घाटा बढ़ रहा है। ऐसे में भारत की 3 प्रमुख तेल कंपनियां 2,400 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पेट्रोल के दामों में 18 रुपये और डीजल 35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

 

Read more TRAI: TRAI: महंगे रिचार्ज की लूट होगी बंद, Jio, Airtel, Vi और BSNL को लाना होगा ‘सस्ता रिचार्ज’, TRAI ने दिया बड़ा आदेश

 

सरकार की राहत के बाद भी घाटा

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दिनों संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर 10-10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की है, लेकिन फिर भी घाटा जारी है। हालांकि, सरकारी मदद से घाटा घटकर 2,400 करोड़ रुपये की जगह 1,600 करोड़ रुपये प्रतिदिन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल के उछाल से कंपनियों को 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है।

 

 

पूरी दुनिया में संकट के बादल

Fuel Price Increaseहोर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने और पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद के असर से कच्चे तेल की कीमतों का वैश्विक असर दिख रहा है। अमेरिका और यूरोप समेत कई अन्य देशों में भी तेल की कीमतें बढ़ी हैं। यह संकट आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। बता दें कि भारत अपनी जरूरत का करीब 88 प्रतिशत कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, जिसमें 45 प्रतिशत मध्य पूर्व और 35 प्रतिशत रूस से आता है।

Related Articles

Back to top button