Flipkart Sale पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, Offer ने मचाया धमाल; ऐसे पाएं सस्ते में – RGH NEWS
देश

Flipkart Sale पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, Offer ने मचाया धमाल; ऐसे पाएं सस्ते में

नई दिल्ली. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं तो हम आपको बता दें कि देश के प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक, फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 16 दिसंबर से बिग सेविंग डेज (Big Saving Days) सेल शुरू हो गई है जिसमें आप हर तरह के प्रोडक्ट्स पर भाऋ बचत कर पाएंगे. आज हम इस सेल की एक स्मार्टफोन डील की बात कर रहे हैं जिसमें आपको एप्पल (Apple) का लेटेस्ट स्मार्टफोन, iPhone 13 20 हजार रुपये तक की छूट पर मिल रहा है. आइए इस डील के बारे में डिटेल में जानते हैं.

iPhone 13 पर पाएं 20 हजार रुपये तक की छूट

एप्पल के iPhone 13 की मार्केट में कीमत 79,900 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर वैसे तो यह स्मार्टफोन इसी कीमत पर मिल रहा है यानी कोई खास डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है लेकिन इस डील के एडिश्नल ऑफर्स से इस iPhone 13 पर 20 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं. अगर आप इस फोन का पेमेंट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 5% यानी 3,995 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इस तरह iPhone 13 की कीमत कम होकर 75,905 रुपये हो जाएगी.

एक्सचेंज ऑफर ने लगाए चार चांद

इस डील में एक एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है जिसके तहत इस iPhone 13 को अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदने पर आपको 15,450 रुपये तक की छूट मिल सकती है. अगर आपको इस एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिल जाता है तो आप iPhone 13 को केवल 60,455 रुपये में घर लेकर जा पाएंगे. आपको बता दें, इस तरह, फ्लिपकार्ट की डील में आप iPhone 13 पर 19,445  रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

iPhone 13 के फीचर्स 

आपको बता दें कि इस डील में हम iPhone 13 के 128GB वाले वेरिएंट की बात कर रहे हैं. A15 बायोनिक चिप पर काम करने वाला यह 5G स्मार्टफोन 6.1-इंच के सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले और क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें आपको एक डुअल रीयर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें दोनों सेन्सर्स 12MP के हैं और इसका फ्रंट कैमरा भी 12MP का है. ये डुअल सिम स्मार्टफोन पानी और धूल में भी खराब नहीं होता है उर इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है.

इस तरह की और भी कई सारी डील्स का लाभ आप फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल से उठा सकते हैं. आपको बता दें कि इस सेल का आखिरी दिन 21 दिसंबर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button