देश

Flight Tire Burst: फ्लाइट के लैंड होते ही अचानक फटा टायर.. प्लेन में सवार थे 146 यात्री, मचा हड़कंप

Flight Tire Burst चेन्नई। मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर आ रहे एक विमान का यहां शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह विमान उतरा उसके ठीक बाद पीछे वाले टायरों में से एक फट गया। इस विमान की वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है तथा सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

बता दें कि प्लेन ने ओमान की राजधानी मस्कट से उड़ान भरी थी। शनिवार की शाम प्लेन चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। प्लेन जैसे ही एयरपोर्ट पर बनी हवाई पट्टी पर उतरा, प्लेन का पिछला टायर अचानक से फट गया। टायर फटने की आवाज से अंदर बैठे यात्री भी सहम गए। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। टायर फटने की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

Flight Tire Burst मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लाइट अभी भी चेन्नई एयरपोर्ट पर ही खड़ी है। यह विमान बोइंग कंपनी का था। बोइंग 737-800 A40-BQ की फ्लाइट Wy253 मस्कट से चेन्नई आई थी। फ्लाइट को फिर से चेन्नई रवाना होना था। मगर अब इस उड़ान को पोस्टपोन कर दिया गया है। आज यानी 6 अक्टूबर की सुबह यह फ्लाइट 8:20 बजे मस्कट के लिए उड़ान भरेगी।

 

Related Articles

Back to top button