FD Interest Rate: इन बैंकों में करें FD, 9% दे रही है ब्याज…

FD Interest Rate: वर्तमान में, कई छोटे बैंक निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर आकर्षक रिटर्न प्रदान कर रहे हैं। ये बैंक 9 प्रतिशत तक की ब्याज दरें पेश कर रहे हैं, जिसमें नॉर्थ-ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक, यूनिटी बैंक, सूर्योदय बैंक, और उत्कर्ष बैंक शामिल हैं। यदि आप सुनिश्चित और उच्च फिक्स्ड रिटर्न की तलाश में हैं, तो इन बैंकों में एफडी कराना एक सार्थक विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कि एक लाख रुपये की एफडी पर आपको कितना रिटर्न प्राप्त होगा
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना आज भी बहुत से लोगों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बना हुआ है। ऐसे निवेशक जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं और जो अधिक जोखिम न लेने के इच्छुक हैं, उनका झुकाव एफडी की ओर होता है, जहां उन्हें अपेक्षाकृत सुनिश्चित रिटर्न मिलती है। अनेक बैंकों ने एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें पेश की हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ये दरें सामान्य निवेशकों की तुलना में अधिक होती हैं। कई छोटे बैंकों ने 9 प्रतिशत तक के रिटर्न की पेशकश की है, जो निवेशकों को आकर्षित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है।
NorthEast Small Finance Bank
यह बैंक भी निवेशकों को सालाना 9 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक यह ब्याज दर 1001 दिन (2 साल 9 महीने) के निवेश पर दे रहा है। अगर आप इतने समय के लिए इस बैंक में एक लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 130605 रुपये मिलेंगे। यानी आपको 1001 दिनों में एक लाख रुपये पर 30605 रुपये का रिटर्न मिलेगा
Utkarsh Small Finance Bank
बैंक भी निवेशकों को अच्छी ब्याज दे रहा है। 2 से 3 साल तक की एफडी पर यह बैंक 8.50 फीसदी की ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर आप दो साल के लिए इस बैंक में एक लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो आपको दो साल बाद 118320 रुपये मिलेंगे। यानी 18320 रुपये का फायदा होगा। वहीं तीन की मैच्योरिटी पर 128702 रुपये मिलेंगे। इतने समय में आपको 28702 रुपये का फायदा होगा।
Read more CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर..
Equitas Small Finance Bank
FD Interest Rateबैंक भी निवेशकों को एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें 888 दिनों की विशेष एफडी पर निवेशकों को 8.25 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस बैंक में एक लाख रुपये की एफडी करवाते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 117742 रुपये मिलेंगे। यानी आपको 888 दिनों की एक लाख रुपये की एफडी पर 17742 रुपये का फायदा हो जाएगा



