Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

Farmers loan: किसानों के लोन माफ, 200 यूनिट बिजली फ्री और 3 महीने में 40 हजार नौकरियां, सरकार ने किया ऐलान

Farmers loan रांची: झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और चंपई सरकार अब चुनावी मोड में आ गई है। झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने किसानों के दो लाख तक के लोन माफ करने, 200 यूनिट बिजली फ्री देने और अगले तीन महीने में 40 हजार युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है।

झारखंड चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा है। इस साल के अंत तक झारखंड के विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव करीब आते ही अब सूबे की चंपई सोरेन सरकार चुनावी मोड में आती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य में मुफ्त बिजली का दायरा 125 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट करने का ऐलान किया है। चंपई सोरेन ने युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों तक के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

उन्होंने किसानों के दो लाख रुपये तक का लोन माफ करने का ऐलान करते हुए यह भी कहा है कि 25 साल से अधिक और 50 साल से कम उम्र की महिलाओं को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी। सीएम चंपई सोरेन ने ये ऐलान जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में किए है।

Read more : राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से देंगे इस्तीफा,अब प्रियंका की होंगी एंट्री

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने तीन महीने के भीतर 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा है कि इन नौकरियों को लेकर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया तेज गति से समय पर पूरी की जाएगी। सीएम चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सरकार ने इसे लेकर कानून बनाया है।

Farmers loan उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सरकारी स्कूलों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जनजातीय शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। झारखंड के सीएम ने साथ ही ये भी कहा कि सूबे के सभी धार्मिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार के प्रयास गिनाए और 37 करोड़ 96 लाख 55 हजार रुपये की 112 योजनाओं का लोकार्पण किया।

Related Articles

Back to top button