Family Card For Government Scheme: राशन कार्ड नहीं बना तो फैमिली कार्ड आएगा काम, आसानी से मिलेगा सरकारी स्कीम्स का फायदा…

Family Card For Government Scheme परिवार के सदस्य रिकार्ड को सुनिश्चित करने के लिए राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। इनसे राशन समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए फैमिली आइडी अनिवार्य की गई है। जनपद को एक साल में 75494 फैमिली आइडी बनाने का लक्ष्य मिला है।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति (डीएसटीओ) को इसका नोडल अधिकारी नामित किया गया है। राशन कार्ड सभी को जारी नहीं किए जाते हैं। इस कार्ड से संपन्न श्रेणी के लोग वंचित रह जाते हैं। जिसे देखते हुए सरकार की तरफ से फैमिली आईडी कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
12 अंकों का होगा कार्ड
फैमिली आइडी कार्ड से पात्र परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कराना आसान होगा। यह कार्ड 12 अंकों का होगा, जिसमें पूरे परिवार का विवरण होगा। एक परिवार एक पहचान के तहत फैमिली आइडी जारी की जा रही है। इसे प्राप्त करने के लिए आवेदक को फैमिली आईडी पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करना होगा।
Read more Raigarh News: महतारी वंदन योजना ज्योति की बेटी के इलाज में बनी मददगार
Family Card For Government Schemeआवेदक का नाम व मोबाइल नंबर के माध्यम से मोबाइल ओटीपी का उपयोग कर पोर्टल पर पंजीकरण पूर्ण होगा। फैमिली आइडी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके माध्यम से आवेदन फार्म भरा जाएगा। वहीं यदि परिवार के पास पूर्व से राशन कार्ड है तो फैमिली आइडी पोर्टल पर आधार नंबर के साथ लागिंग करने पर यह मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फैमिली आइडी उपलब्ध है।



