देश

Expressway Road Accident: भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस और पिकअप की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…

Expressway Road Accident उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक पिकअप और एंबुलेंस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

 

हरियाणा से बिहार जा रही थी एंबुलेंस

पुलिस ने कहा कि घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई, जब हरियाणा से बिहार के समस्तीपुर शव ले जा रही एंबुलेंस ने कथित तौर पर आगे निकलने की कोशिश में एक पिकअप वाहन को टक्कर मार

5 की गई जान, एक घायल

थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने कहा कि इस हादसे में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बिहार के रहने राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा, रवि शर्मा, फूलो शर्मा और हरियाणा निवासी सरफराज तथा आबिद के रूप में हुई है। घायल की पहचान बिहार के रहने वाले शम्भू राय के रूप में हुई है।

 

Read more Chhattisgarh Top News : स्पा सेंटर की आड़ में चला रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस की छापेमारी के बाद 10 लड़कियां, 3 पुरुष गिरफ्तार…

 

जानिए क्या बोला पुलिस विभाग?

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एंबुलेंस, समस्तीपुर के रहने वाले अशोक शर्मा के शव को हरियाणा से बिहार लेकर जा रही थी और वाहन में दो चालक एव चार परिजन सवार थे। एएसपी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटा दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

सीएम योगी ने जताया दुख

Expressway Road Accidentइस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमेठी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।’

ख़बर शेयर करें:

Back to top button