देश

Expressway Car Accident: एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 9 युवतियों को कुचला, 4 की मौके पर हुई मौत, 5 की हालत गंभीर

Expressway Car Accident रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने पैदल जा रही 9 युवतियों को कुचल दिया। (Ganga Expressway Car Accident) इस हादसे में 4 युवतियों की मौत हो गई और अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

कैसे हुआ हादसा

Expressway Car Accident: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। यहां  एक नवनिर्मित मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव की कई महिलाएं और युवतियां प्रसाद लेने पहुंची थीं। शाम करीब 7 बजे सात युवतियां पैदल अपने गांव कोडर लौट रही थीं। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही युवतियों को कुचल दिया।

 

read more Rashifal For Today: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है, पढ़े 9 फरवरी का राशिफल

 

 

पांच युवतियों का इलाज जारी

Expressway Car Accident: कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि, युवतियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सभी युवतियां वे एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway Car Accident) पर इधर-उधर जा गिरीं। हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच युवतियों को पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button