बिजनेस

EPFO: EPFO का लागू हुआ नया न‍ियम; इस तारीख तक जमा करना होगा अक्टूबर का PF

EPFO देश के करोड़ों सैलरीड कर्मचारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की तरफ से एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है. EPFO ने सभी नियोक्ताओं (Employers) और कंपनियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे अक्टूबर 2026 के वेतन महीने का पीएफ (PF) पैसा समय पर जमा कर दें. इसके लिए आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 तय की गई है. डेडलाइन खत्म होने में अब महज दो दिन बाकी हैं, ऐसे में कंपनियों को तुरंत ईसीआर (ECR) फाइल करने की सलाह दी गई है. जानि‍ये पीएफ जमा करना क्यों जरूरी है और 25,000 रुपये की नई वेज सीलिंग (Wage Ceiling) आने के बाद आपकी सैलरी और पीएफ कंट्रीब्यूशन पर इसका क्या असर पड़ेगा.

 

 

15 नवंबर तक PF जमा करना क्यों है जरूरी?

EPFO ने साफ किया है कि कंपनियों को तय समय के भीतर ECR (Electronic Challan-cum-Return) फाइल करके बकाया पीएफ राशि जमा करानी होगी. समय पर योगदान मिलने से कर्मचारियों के पीएफ खातों में बिना किसी रुकावट के पैसा पहुंच जाता है और ब्याज का नुकसान नहीं होता. अगर कंपनियां 15 नवंबर की समय सीमा से चूक जाती हैं, तो उन्हें देरी से भुगतान (Delay Fee) और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.

 

Read moreRaigarh News : फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां 

 

क्या होता है ECR और यह क्यों जरूरी है?

ECR का पूरा मतलब इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न है. यह एक मासिक रिटर्न होता है, जिसमें हर कर्मचारी की सैलरी और उसके EPF, EPS (पेंशन) तथा EDLI (बीमा) में किए जाने वाले योगदान का पूरा ब्योरा होता है. इसमें कर्मचारी के वेतन से कटने वाला हिस्सा और कंपनी की तरफ से मिलाया जाने वाला अंशदान दोनों शामिल होते हैं.

 

PF की नई वेज सीलिंग से क्या बदलाव आएगा?

EPFOईपीएफ की वेतन सीमा (Wage Ceiling) को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किए जाने के बाद कंपनियों को अपने पेरोल सिस्टम और पीएफ कैलकुलेशन में बदलाव करने पड़ रहे हैं. जो कंपनियां पहले 15,000 रुपये की सीमा के हिसाब से पीएफ काटती थीं, वहां कर्मचारी का अधिकतम मासिक योगदान 1,800 रुपये होता था. अब 25,000 रुपये की नई सीमा के हिसाब से यह अधिकतम योगदान बढ़कर 3,000 रुपये हो जाएगा. जो कंपनियां पहले से ही कर्मचारियों की वास्तविक (Actual) सैलरी पर 12% योगदान जमा कर रही हैं, उनके लिए रकम में बहुत बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन उन्हें अपना पेरोल सॉफ्टवेयर जरूर अपडेट करना होगा. नई सीमा के आने से 15,000 रुपये से ज्यादा और 25,000 रुपये तक कमाने वाले नए कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से ईपीएफ के दायरे में आ सकते हैं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button