Election 2024: संयोग या कुछ और?एक ही फ्लाइट से दिल्ली निकले नितीश तेजस्वी – RGH NEWS
देश

Election 2024: संयोग या कुछ और?एक ही फ्लाइट से दिल्ली निकले नितीश तेजस्वी

Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

इससे पहले अलायंस के घटकदलों की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग में प्रधानमंत्री के आवास पर शाम 4 बजे यह बैठक होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहेंगे। पीएम ने कल दोनों को फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।

चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार सुबह 11 बजे पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं। नीतीश जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं, उसमें RJD नेता तेजस्वी यादव भी सवार हैं। तेजस्वी INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। यह बैठक शाम 6 बजे होगी। फ्लाइट में नीतीश ​​​​​​​और तेजस्वी का आमना-सामना हुआ।

Read more : NDA: आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है NDA

फ्लाइट के अंदर नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें नीतीश को देखते ही तेजस्वी खड़े होते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। इसके बाद तेजस्वी कहते हैं 6 बजे बैठक है। फिर दोनों अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठक जाते हैं। नीतीश फ्लाइट में आगे वाली सीट पर बैठे हैं और तेजस्वी पीछे वाली सीट पर।

 - Dainik Bhaskar

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम हाउस में मीटिंग

Election 2024 नीतीश के अलावा NDA की बैठक में लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे। चंद्रबाबू नायडू थोड़ी देर में दिल्ली के लिए निकलेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button