NDA: आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है NDA – RGH NEWS
देश

NDA: आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है NDA

NDA : 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। 542 सीटों में से भाजपा के नेतृत्व वाली NDA को 292 और कांग्रेस के नेतृत्व वाली I.N.D.I.A को 233 सीटें मिल रही हैं। इसमें अकेले भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यानी वह बहुमत (272) के आंकड़े से 32 सीट पीछे रह गई। 2014 में भाजपा को 278 और 2019 में 303 सीटें मिली थीं।

इस बीच अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। NDA बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। उसने अपने घटकदलों की बुधवार को बैठक बुलाई है। पीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बैठक के लिए बुलाया है।

उधर, राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आम लोगों के लिए 5 से 9 जून तक के लिए बंद कर दिया है। I.N.D.I.A गठबंधन की भी शाम को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Read more : Cg News: जिला अस्पताल की बड़ी चूक, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक रात 2 बजे तक भाजपा को 240, कांग्रेस को 99, सपा को 37, टीएमसी को 29, डीएमके को 22, टीडीपी को 16, जेडीयू को 12, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटों पर जीत मिल चुकी थी।

भाजपा ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में क्लीन स्वीप किया। 2019 में 9 राज्यों में सभी सीटें जीती थी। 50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हारे, 31 जीते।

NDA नोटा का रिकॉर्ड: इंदौर में 2.18 लाख वोट नोटा को गए। 2019 में बिहार की गोपालगंज सीट पर नोटा को रिकॉर्ड 51,600 वोट मिले थे।

Related Articles

Back to top button