Ek Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की फिल्म एक दिन का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज – RGH NEWS
मनोरंजन

Ek Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की फिल्म एक दिन का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

Ek Din Trailer Out आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म एक दिन का दूसरा ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ। फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं।

 

इस ट्रेलर में एक लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें जुनैद एक शर्मीले युवक रोहन के किरदार में हैं, जो साई पल्लवी के किरदार मीरा से प्यार करता है। दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, लेकिन वह उनसे बात नहीं कर पाता।

कहानी में मोड़ तब आता है जब दोनों ऑफिस ट्रिप के लिए जापान जाते हैं। वहां मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया (TGA) हो जाता है। इस स्थिति में उसे सिर्फ जुनैद का किरदार रोहन याद रहता है, जिसने उसकी जान बचाई थी। जापान में दोनों को साथ समय बिताने का मौका मिलता है। रोहन जानता है कि मीरा अगले दिन सब भूल जाएगी, फिर भी वह उस एक दिन को खास बना देता है।

 

read more CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

 

साई-जुनैद के बीच दिखी इमोशनल केमिस्ट्री

 

फिल्म के ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान के बीच इमोशनल केमिस्ट्री दिखी है। दोनों की केमिस्ट्री की खास बात यह है कि इसमें अधूरापन और दर्द दोनों हैं। जुनैद का किरदार जानता है कि यह रिश्ता हर दिन नया शुरू होगा, फिर भी वह हर पल को पूरी शिद्दत से जीता है। यही इमोशनल डेप्थ कहानी को खास बना रही है।

 

read more CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

 

आमिर और मंसूर खान फिर साथ आए

 

यह फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।

 

Ek Din Trailer Outइस फिल्म में आमिर खान और उनके चचेरे भाई मंसूर खान लंबे समय के बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Related Articles

Back to top button