Ebola Virus: भारत में इबोला वायरस की दस्तक? अहमदाबाद में लक्षण दिखने पर कांगो के कारोबारी समेत चार लोग आइसोलेशन में – RGH NEWS
देश

Ebola Virus: भारत में इबोला वायरस की दस्तक? अहमदाबाद में लक्षण दिखने पर कांगो के कारोबारी समेत चार लोग आइसोलेशन में

Ebola Virus इबोला वायरस ने देश में दस्तक दे दी है। गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध मरीज मिला है, जिसे क्वारंटाइन कर दिया गया है। प्रदेश के आरोग्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने इसकी जानकारी दी और बताया कि हाल ही में अमीरी लोकाला नामक 37 वर्षीय बैंककर्मी अफ्रीका के कांगो से मुंबई होते हुए वडोदरा आया था। उसे एहतियात के तौर पर अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। उसके संपर्क में आए 2 लोगों की जांच भी की गई है और अब तीनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

 

Read more Tata Tiago 2026 Launch: नई Tata Tiago फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च: कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स

 

 

तीनों लोग 11 दिन तक एकांतवास में रहेंगे

मंत्री पानशेरिया ने बताया कि हालांकि अभी तक लोकाला के संक्रमण से ग्रस्त होने की टेस्ट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच प्रक्रिया जारी है और सभी आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं। उसके संपर्क में आए दोनों लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से डॉक्टर सुनील मूसा हैं, जो अमीरी लोकाला के संपर्क में थे। तीनों लोग 11 दिन तक एकांतवास में रहेंगे। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इबोला वायरस एडवाइजरी को फॉलो करें।

 

अफ्रीकी देशों में फैला है इबोला वायरस

बता दें कि वर्तमान में इबोला वायरस मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के देशों में फैला है। कांगो, युगांडा, सूडान, गैबॉन, गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन इस वायरल की चपेट में हैं। विश्व स्वास्य संगठन ने इबोला वायरस फैलने के मद्देनजर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी लागू करके दुनिया के सभी देशों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। वर्तमान में वायरस मुख्य रूप से अफ्रीका के युगांडा और कांगो में फैल रहा है, जहां अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 लोग ग्रस्त

 

भारत सरकार और DGCA की एडवाइजरी

Ebola Virusबता दें कि भारत सरकार और DGCA ने भी इबोला वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत सरकार ने देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाहों, बॉर्डर से अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अफ्रीकी देशों से आने जाने वाली एयरलाइंस को भी प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है। सफर के दौरान बीमार होने वाले लोगों को एकांतवास में रखने का निर्देश है। PPE किट, मास्क और ग्लव्स विमान में रखने का निर्देश भी है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके।

Related Articles

Back to top button