मनोरंजन

DSP और महिला कांस्टेबल की अश्लील हरकत,स्विमिंग पुल में नहाते समय का वीडियो वायरल,जाने कैसे हुआ वीडियो लिक…*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI जयपुर,राजस्थान के एक डीएसपी और महिला कांस्टेबल का शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों अश्लील हरकत करते करते दिख रहे हैं। महिला कांस्टेबल शादी शुदा है और वाकये के समय वो भी नहा रही थी। राजस्थान सरकार ने बुधवार को डीएसपी और एक महिला कांस्टेबल को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस के डीएसपी और महिला कांस्टेबल का स्विमिंग पूल में नहाते हुए बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे,जिसका वीडियो अब वायरल होने पर कार्रवाई की गई है। वीडियो फुटेज में पाया गया कि अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात अंचल अधिकारी हीरालाल सैनी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं और अश्लील हरकतें कर रहे थे। शर्म करने वाली बात है कि महिला का 6 साल का बेटा भी स्विमिंग पूल में है, उसके सामने ही दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button