छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ आएंगी, इन खास कार्यक्रम में होंगी शामिल..

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। राष्ट्रपति आज सुबह 10:35 बजे रायपुर पहुंचेंगी। जहां राज्य विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगी

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू “कदम्ब” के पौधे का रोपण करेंगी, जो पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इसके बाद, सभी विधायक राष्ट्रपति के साथ एक सामूहिक फोटो में शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन का मिनट टू मिनट प्रोग्राम भी तय किया गया है।

 

Read More: CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, नूर अहमद ने लिए 4 विकेट..

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: समारोह के अंतर्गत, राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों को संबोधित भी करेंगी, जहां वह राज्य के विकास और समृद्धि के बारे में अपने विचार साझा करेंगी। वहीं राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button