Donald Trump’s New Tariffs: ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, स्टील-एल्युमिनियम पर 50% शुल्क, भारत की इन कंपनियों लगेगा झटका…
Donald Trump’s New Tariffs अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया की एक चुनावी रैली में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क को 25% से बढ़ाकर 50% किया जा रहा है। यह नया टैरिफ 4 जून 2025 से लागू होगा। ट्रंप ने कहा कि इस फैसले से अमेरिकी स्टील उद्योग और खासतौर पर जापान निप्पन स्टील और यूएस स्टील जैसी कंपनियों को सीधा फायदा मिलेगा।
‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के साथ उद्योग की वापसी
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमारा स्टील और एल्युमिनियम सेक्टर फिर से मजबूती से खड़ा हो रहा है। यह हमारे वर्कर्स के लिए बेहतरीन खबर है।’ उन्होंने दावा किया कि इस नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 14 बिलियन डॉलर का निवेश आएगा और 70,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर बनेंगे। ट्रंप ने चीन की आलोचना करते हुए कहा कि ‘हम अमेरिका का भविष्य शंघाई के सस्ते स्टील से नहीं, बल्कि पीट्सबर्ग की ताकत और गौरव से बनाना चाहते हैं।’
भारत पर संभावित असर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में टैरिफ बढ़ने के बाद भारत जैसे देशों में सस्ते स्टील का ओवरडंपिंग बढ़ सकता है। इसका असर स्थानीय कीमतों और मार्जिन पर पड़ सकता है। भारत पहले ही चीन, वियतनाम, कोरिया और थाईलैंड से आने वाले कुछ स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा चुका है, ताकि घरेलू उद्योग को सुरक्षा मिल सके।
भारतीय कंपनियों के इन शेयरों पर दिखा असर
Tata Steel Limited: शुक्रवार को शेयर 1.30% की गिरावट के साथ 161 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि इस साल अब तक इसमें 17% की तेजी आई है।
JSW Steel Limited: यह स्टॉक भी शुक्रवार को 1.21% गिरकर 994 रुपये पर बंद हुआ। साल 2025 में अब तक इसमें 9% से अधिक की तेजी देखी गई है।
Read more Hardoi Accident News: मातम में बदली शादी की खुशियां, खाई में कार गिर ने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत…
कहां तक दिखेगा टैरिफ का असर?
Donald Trump’s New Tariffsडोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले का असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा। इसका असर वैश्विक स्टील ट्रेड, खासकर भारत जैसे उभरते बाजारों पर भी दिख सकता है। निवेशकों को मेटल और स्टील सेक्टर से जुड़ी कंपनियों पर खास नजर बनाए रखने की जरूरत है।



