Hardoi Accident News: मातम में बदली शादी की खुशियां, खाई में कार गिर ने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत... – RGH NEWS
देश

Hardoi Accident News: मातम में बदली शादी की खुशियां, खाई में कार गिर ने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

Hardoi Accident News हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य जख्मी हो गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने बताया कि, घटना तड़के करीब तीन बजे आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट की है जब कार सवार सभी लोग कुसुमा थाना क्षेत्र के मंझिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

 

अनुज मिश्रा ने बताया कि कार बेकाबू होकर पलट गयी और खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्धार्थ (छह), रामू (35) और जौहरी (40) के रूप में हुई है।

 

Read more Chhatisgarh Latest News: हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यहीन

 

Hardoi Accident Newsमिश्रा ने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग भी घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button