Dividend Stock: कमाई का आखिरी मौका! 1 शेयर पर ₹125 का डिविडेंड दे रही हैं ये कंपनी… रिकॉर्ड डेट काफी करीब – RGH NEWS
बिजनेस

Dividend Stock: कमाई का आखिरी मौका! 1 शेयर पर ₹125 का डिविडेंड दे रही हैं ये कंपनी… रिकॉर्ड डेट काफी करीब

Dividend Stock: घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने के साथ ही शेयरहोल्डरों को डिविडेंड भी दे रही हैं। इसी बीच एक जानी-मानी कंपनी अपने शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। जॉकी के नाम से इनरवियर, लाउंजवियर बेचने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज अपने शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। बताते चलें कि चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी द्वारा दिया जाने वाला ये तीसरा अंतरिम डिविडेंड है, जिसकी रिकॉर्ड डेट भी काफी करीब है।

 

11 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे कंपनी के शेयर

पेज इंडस्ट्रीज द्वारा दिया जाने वाला ये वित्त वर्ष 2025-26 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड होगा। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 125 रुपये के इस अंतरिम डिविडेंड के लिए बुधवार, 11 फरवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। कंपनी के शेयर 11 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे और 11 फरवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर किसी निवेशक को डिवडेंड का फायदा उठाना है तो उसके पास सिर्फ मंगलवार, 10 फरवरी को शेयर खरीदने का मौका है।

 

Read more Transport Workers Strike: आज देशभर में एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल; ओला, उबर और रैपिडो सर्विस होंगी प्रभावित

 

शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए पेज इंडस्ट्रीज का शेयर

Dividend Stockपेज इंडस्ट्रीज की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, पात्र निवेशकों को 6 मार्च या इससे पहले ही डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। बताते चलें कि शेयरहोल्डरों को डिविडेंड के पैसों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 143.45 रुपये (0.40%) की गिरावट के साथ 35,518.35 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 50,470.60 रुपये और 52 वीक लो 32,132.95 रुपये है। पेज इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप 39,616.72 करोड़ रुपये है।

 

 

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button