Diet for Summer Season: हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Diet for Summer Season: हीट वेब से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा

Diet for Summer Season भीषण गर्मी पड़ रही है कि 9-10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल होने लगा है। एसी और कूलर को छोड़कर एक मिनट के लिए भी राहत नहीं है। आसमान से बरसती आग के कारण शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। इस गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखने के लिए, लू और हीट वेब से बचने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, जो गर्मी में फायदेमंद होती हैं। आयुर्वेद में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई चीजों को जिक्र किया जाता है। स्वामी रामदेव की मानें तो सत्तू, छाछ, पुदीना और मिश्री जैसी चीजें शरीर को अंदर से ठंडक देती हैं। जानिए गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं।

 

 

गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं?

इस सड़ी गर्मी में लोग बाजार में मिलने वाले ठंडे सॉफ्ट ड्रिंक को प्यास बुझाने और गर्मी से राहत पाने के लिए पी रहे हैं, लेकिन इससे शरीर को कई नुकसान होते हैं। इसकी बजाय शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सत्तू, छाछ, लस्सी, शिकंजी, आम का पना और गन्ने का रस पीएं। इससे शरीर अंदर से ठंडा रहेगा। बाहर से इनमें से कोई चीज खा पी रहे हैं तो एकदम गर्मी में इनका सेवन करने से बचें। खासतौर से गन्ने का रस सुबह या शाम को ही पीएं।

 

गर्मी में कैसे ख्याल रखें

इन दिनों पेट खराब होने, फूड पॉइजनिंग होने और उल्टी दस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए हल्का भोजन करें। खाने में पानी से भरपूर चीजें शामिल करें। ज्यादा फल और सलाद खाएं। हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहने, शरीर पूरी तरह ढक कर रखें, पानी की बोतल साथ लेकर चलें। इससे बीमार होने का खतरा कम होगा।

 

Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

 

 

लू से बचाएं आयुर्वेदिक उपाय

सेब का सिरका

गिलोय का जूस

बेल का शर्बत

चंदनासव

खस का शर्बत

गर्मी से बचाने वाले घरेलू उपाय

धनिये-पुदीने का जूस

सब्जियों का सूप

भुना प्याज और जीरा

नींबू पानी का सेवन करें

लू से बचाए नेचुरल थेरेपी

प्याज के रस से करें चेस्ट पर मसाज

इमली पानी से करें हाथ-पैर की मसाज

बर्फ से स्पाइन मसाज फायदेमंद

बीमारियों की जड़ बन सकती है शरीर में इन न्यूट्रिशन की कमी, स्वामी रामदेव से जानें ये डिफिशिएंसी कैसी होगी पूरी?

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Related Articles

Back to top button